फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Amar nath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 14 स्पेशल टीमें की गठित

विज्ञापन
Amar nath yatra
उधमपुर। जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभाग के कर्मचारी दिन रात तैनात रहेंगे। इसके लिए विभाग ने 14 विशेष टीमों का गठन किया है। साथ ही पांच नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को लंगर के साथ सबसे ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत होती है। ऐसे में टिकरी से चिनैनी नाशरी सुरंग तक 51 किलोमीटर की यात्रा में उधमपुर यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके लिए विभाग ने 14 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें यात्रियों को सुबह से शाम तक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगी। शाम के बाद यात्रियों को जिला अस्पताल, तहसील अस्पताल और पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

14 टीमों को चार ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। पांच टीमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी, तीन टीमें उधमपुर, तीन टीमें चिनैनी और तीन टीमें मजालता मेडिकल ब्लॉक में गठित की गई है। इनमें काम करने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों का चयन कर सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं की देख रेख करने के लिए पांच नोडल अफसर भी बनाए गए हैं, जो अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से संपन्न होने तक स्वास्थ्य सुविधाओं पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पांच मोबाइल टीमों का भी हुआ गठन
गठित की गई 14 टीमों में पांच मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं। इन टीमों के साथ पांच एंबुलेंस होंगी है। इन एंबुलेंसों में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी। यात्रा के दौरान अगर कोई यात्री बीमार होता है, या कोई वाहन दुर्घटना का शिकार होता है तो मोबाइल टीम मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी।
-----
कुछ लंगरों में भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को लंगरों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। लंगर में एक या दो कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। ऐसे में अगर किसी को प्राथमिक उपचार या अन्य किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी तो विभाग उसे तुरंत उपलब्ध करवाएगा।

-----
जिला प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अमरनाथ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 14 विशेष टीमों का गठन किया गया है। अमरनाथ यात्रियों की सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे मौजूद रहेगा। डॉक्टर व कर्मचारी दिन रात सेवा व मदद को तैयार रहेंगे।
- डॉ. केसी डोगरा, सीएमओ, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed