{"_id":"116b22bed3f7d92fea5525a186811f38","slug":"ajay-won-the-wrestling-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े मुकाबले में अजय ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े मुकाबले में अजय ने जीती बड़ी माली
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
नगर के सयाल सल्लन में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दंगल में अजय कुमार ने जम्मू के पहलवान विजय कुमार को चित कर बड़ी माली अपने नाम की।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष लोहड़ी के दूसरे दिन मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस दंगल में छोटी-बड़ी कुल मिलाकर 25 कुश्तियां हुई। इनमें उधमपुर और जम्मू के कई पहलवानों ने अपने दमखम की जोर आजमाइश कर लोगों को रोमांचित किया।
विज्ञापन
दंगल की बड़ी माली जम्मू के नामी पहलवान विजय कुमार व लड्डन पावर हाउस उधमपुर के नामी पहलवान अजय कुमार के बीच आयोजित हुई। बड़ी माली के दोनों पहलवानों के बीच बड़ी देर तक कोई भी निष्कर्ष नहीं मिलने पर दंगल कमेटी द्वारा एकबारगी मुकाबले की राशि दोनों पहलवानों के बीच साझा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
लेकिन दंगल में उपस्थित लोगों की भीड़ ने मुकाबले को निर्णय आने तक जारी रखने की जोरदार मांग के चलते कमेटी द्वारा मुकाबला फिर से कराया गया, जिसमें लड्डन पावर के पहलवान अजय कुमार ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू के पहलवान विजय कुमार को धूल चटाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस मौके पर दंगल कमेटी के संजोयक संजय कुमार, दीनानाथ, सोमराज, ताराचंद, अंजुम सलारिया, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।