फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ajay Top in Jammu Kashmir in UPSC CApf Exam

Udhampur News: अजय ने बिना कोचिंग देश में पाई 60वीं रैंक, प्रदेश में किया टॉप

विज्ञापन
Ajay Top in Jammu Kashmir in UPSC CApf Exam
माता पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ अजय कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (सीएपीएफ) की परीक्षा में उधमपुर के अजय कुमार ने देश में 60वीं रैंक और जम्मू-कश्मीर में टाॅप किया है।

संबल डंगा में रह रहे अजय ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग के परीक्षा पास की है। अजय कुमार ने बताया यह सफलता उन्होंने बिना कोचिंग लिए हासिल की है। उनका कहना है कि एक बहुत बड़ा मिथक है कि अगर आप कोचिंग नहीं लेंगे तो यूपीएससी परीक्षा पास नहीं होगी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कोचिंग भीजरूरी है क्योंकि यह एक मार्गदर्शक की तरह काम करती है लेकिन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी यह है कि आप पूरी लगन के साथ समर्पित होकर अपनी मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही एक लक्ष्य निर्धारित किया था कि बिना कोचिंग के ही स्कूल से लेकर यूपीएससी तक की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर एक मिसाल कायम करनी है। इस मिथक को तोड़कर दिखाना है कि बिना कोचिंग के कोई सफल नहीं हो सकता।


उन्होंने कहा कि यूपीएससी का एग्जाम काफी टफ है और सिलेबस काफी विशाल। इसकी तैयारी की पूरी प्रक्रिया काफी थका देने वाली है। इसलिए इसमें सफल होने का जुनून आपके भीतर हो तो इसमें बिना कोचिंग के भी सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed