कटड़ा । धर्मनगरी से पांच किलोमीटर दूर रियासी मार्ग पर अगार जित्तो में जारी ऐतिहासिक अगार जित्तो मेले में कृषि विभाग की ओर से मेले में आने वाले किसानों को जागरूक करने को लेकर विशेष स्टॉल लगाया है। इसके साथ ही मेले में आसपास के लोग लगी दुकानों से खरीदारी कर रहे हैं।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगाएं गए स्लॉट में कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को विभाग द्वारा जारी कई परियोजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही फसल के बीजों पर दी जारी सब्सिडी के बारे में भी अवगत करवाया गया। विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को एचएडीपी, पीएम किसान, केसीसी, सांयल हेल्थ कार्ड स्कीम के साथ ही अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी एसडीएओ अल्ताफ मलिक, डीएओ नरेश कुमार शर्मा, ज्योति प्रकाश, डॉ राकेश शर्मा के अलावा कृषि विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे । संवाद