फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   After snow and rain grew cold

इस सीजन में तीसरी बार पत्नीटाप में हुई बर्फबारी

Fri, 18 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी/उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी/उध्ामपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
After snow and rain grew cold

मौसम का मिजाज वीरवार को एक बार फिर बिगड़ गया, जिससे

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। दिन भर जहां शीतलहर चलती रही, वहीं दोपहर बाद ऊंची पर्वतीय चोटियों पर ताजा हिमपात होने से पहाड़ फिर सफेद हो गए।

पत्नीटाप में वीरवार को इस सीजन में तीसरी बार बर्फबारी हुई। शाम तक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी थी। वीरवार की सुबह से ही मौसम बदल गया था। आसमान पर काले बादलों से ठंडी व बर्फीली हवाएं चल रही थी। लेकिन दोपहर बाद मैदानी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई।

वहीं जम्मू संभाग के विकसित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में तीसरी बार बर्फ गिरने से वहां पहुंचे सैलानियों ने काफी लुत्फ  उठाया। नत्थाटाप में भी सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ था। जैसे ही बर्फ  के फाहे गिरने लगे, वहां पहुंचे सैलानी कुदरत के इस नजारे से रोमांचित हो गए।

बर्फ  के फाहों के बीच खूब मौज मस्ती की। उधर, जुगधार, शिवगढ़ धार, स्योजधार और अन्य ऊंची चोटियां भी बर्फ की चादर ओढ़ ली। इससे दिन भर शीतलहर का दौर भी जारी रहा। मौसम के बदलते मिजाज से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में था और लोग दिनभर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। ठंड के चलते दुकानदारों ने दुकानों को जल्द बंद कर दिया और कई लोग घरों में ही दुबके रहे।

त्रिकुटा पहाड़ी और भैरो घाटी भी सफेद
वीरवार दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से त्रिकुटा पहाड़ी की चोटियां और भैरो घाटी भी सफेद हो गई। जबकि भवन और कटड़ा नगर में हलकी बारिश की फुहार ने ठंड बढ़ा दी। मौसम बिगड़ने के बाद कटड़ा-सांझीछत के बीच चलने वाली चॉपर सेवा भी बाधित हो गई।

इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि भवन मार्ग के मजदूर भी हड़ताल पर चल रहे हैं। इस बीच भैरो घाटी पर बर्फ गिरने से वहां पहले से पहुंच चुके श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed