{"_id":"67bf684b4ed87acc37051034","slug":"after-light-rain-in-the-morning-in-udhampur-the-weather-remained-clear-throughout-the-day-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-120834-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर में सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर साफ रहा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर में सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर साफ रहा माैसम
Thu, 27 Feb 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बारिश थमी रहने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली राहत
उधमपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को सुबह के समय हुई हल्की बारिश के बाद दिनभर मौसम में सुधार रहा। सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहे लेकिन बारिश थमी रहने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली रही।
गौरतलब है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार 24 से लेकर 28 फरवरी तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसको लेकर बुधवार को महाशिवरात्रि पर बारिश के आसार से श्रद्धालु भी कुछ परेशानी में थे। मगर सुबह हल्की बारिश के बाद सुबह सात बजे तक बारिश थम गई और मौसम में भी सुधार आ गया। इससे श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली। इसके बाद दिनभर आसमान बादलों से भरा रहा, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। इससे दिनभर मौसम भी सुहाना बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग की तरफ से वीरवार और शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की गई है। संवाद