फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   After Kathua BJP setback in Udhampur lost municipal council president floor test

पल में गम में बदलीं खुशियां: उधमपुर में पलटी बाजी, रिजल्ट से पहले आया स्टे आर्डर

Thu, 22 Sep 2022 03:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 03:18 PM IST
सार

उधमपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए आज फ्लोर टेस्ट हुआ, लेकिन इसका रिजल्ट आने से पहले स्टे आर्डर आ गया है।

विज्ञापन
After Kathua BJP setback in Udhampur lost municipal council president floor test
Udhampur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ नगर परिषद में मिली हार के बाद उधमपुर में भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में है। उधमपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए आज फ्लोर टेस्ट हुआ, लेकिन इसका रिजल्ट आने से पहले एडवोकेट दिनकर गुप्ता अपने साथियों के साथ स्टे आर्डर लेकर पहुंचे। उन्होंने सीईओ को आर्डर की कॉपी सौंपी। ऐसे में यह मामला अब कोर्ट के अधीन चला गया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि उधमपुर में नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए हुए फ्लोर टेस्ट में 11 लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया है, जबकि आठ लोगों ने डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के समर्थन में अपना मत दिया। इससे विरोधी पक्ष में कुछ देर के लिए खुशी का माहौल देखा गया, जो पल भर में ही गम में बदल गया। स्टे ऑर्डर के आते ही स्थिति बदल गई। इस दौरान पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक भी देखने को मिली।
विज्ञापन


यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नगर परिषद में 11 पार्षदों की तरफ से पेश किए अविश्वास प्रस्ताव में चार पार्षद भाजपा से रहे। इन्हें मनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पुरजोर कोशिश की है। इसके लिए व्हिप भी जारी किया गया था। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने उधमपुर नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में शामिल भाजपा के पार्षदों को पार्टी कार्यालय जम्मू बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो चार पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का आज भी समर्थन किया है। ऐसे में बागी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed