फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   administration is trying to increase voters

प्रशासन ने मतदाता बढ़ाने को कसी कमर

Sat, 15 Nov 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 15 Nov 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
administration is trying to increase voters

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रशासन ने शिक्षा विभाग के सहयोग से बाल दिवस पर शुक्रवार को जिले के शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़ा अभियान छेड़कर स्कूल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


स्वीप के तहत कहीं जागरूकता रैली का आयोजन हुआ, तो कहीं संगोष्ठी आयोजित की गई। सुबह के समय स्वीप के तहत गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने रैली निकाली। रैली को प्रिंसिपल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू में रन फार वोट आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रन फार वोट में निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर इस मौके पर प्रिंसिपल मंजूला अरोड़ा, अतुल कश्यप, उपकार सिंह, सुनील दुबे व अन्य कई लोग मौजूद थे। गवर्नमेंट हाई स्कूल बट्टलबालियां ने भी रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

विद्यार्थियों ने रैली में नारे लगाए जन जन की पुकार है, वोट देना अधिकार है। जन जन को चेताना है मतदाता को जगाना है। सब लोगों की यही पुकार वोट देना है हमारा अधिकार। इस मौके पर हेडमास्टर मदन लाल भी मौजूद थे।

हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ोला के विद्यार्थियों ने रन फार वोट निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसमें अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित किया।


हायर सेकेंडरी स्कूल चनुनता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने वोट के महत्व पर रोशनी डाली। बारी बारी से विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अपनी बात रखी। प्रिंसिपल कर्ण सिंह भी मौजूद थे। इसी तरह से हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी, सुद्ध महादेव में भी जागरूकता रैली निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed