फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Adc held Meeting

Udhampur News: ईद-उल-अजहा के लिए मिले सुरक्षा, बिजली व पानी

Sun, 01 Jun 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Adc held Meeting
 ईद उल अजदा के प्रबंधों को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी भद्रवाह।
ईद-उल-अजहा की तैयारी के लिए एडीसी ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सुनील कुमार भूतयाल के कार्यालय कक्ष में शनिवार को हुई बैठक में ईद-उल-अजदा के प्रबंधों का जायजा लिया गया। बैठक में सुरक्षा, निर्बाध बिजली, पानी की आपूर्ति, मांस, चिकन, सब्जियां, फल, दूध आदि आवश्यक वस्तुओं की अनुमोदित दरों पर उपलब्धता समेत शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया।
तहसीलदार, पशुधन विकास अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी, एमसी, टीएसओ को बाजार की जांच करने और बाजार में अनुमोदित दरों पर अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बिजली निगम के अधिकारियों से ईद-उल-अजहा के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

बैठक में अंजुमन इस्लामिया, व्यापार मंडल आदि संगठनों के प्रतिनिधि, तहसील भाल्ला के एसडीपीओ, ईओ, एमसीबी के बीएमओ, एईई, जलशक्ति, टीएसओ भद्रवाह व भाल्ला, नायब तहसीलदार, अग्निशमन और आपातकालीन विभाग आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed