फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ADC Held meeting

Udhampur News: एडीसी ने की श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
ADC Held meeting
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर संबं​धित अ​धिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) प्रेम सिंह ने डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में वीरवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें टिकरी-चिनैनी मार्ग पर प्रमुख व्यवस्थाओं पर व्यापक चर्चा की गई।
एडीसी ने सुरक्षा तैनाती, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा, ठहरने के स्थानों की पहचान, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सेवा दरों के विनियमन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभागीय प्रमुखों को निकट समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

विद्युत विकास विभाग को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, जबकि लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग को सातों दिन चौबीस घंटे पानी के टैंकर सेवाओं की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया। यातायात अधिकारियों को वाहनों की सुचारु आवाजाही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम समिति को कूड़ेदान लगाने तथा लंगर स्थलों और पारगमन शिविरों से कचरा निपटान के लिए वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को चौबीसों घंटे चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने तथा आवश्यक दवाओं की अद्यतन सूची बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed