फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Adam had halted building block

आखिर कब तक बन कर तैयार होगा एडम ब्लाक

Thu, 03 Nov 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी Updated Thu, 03 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Adam had halted building block
चिनैनी पीएचई की निर्माणाधीन बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कसबे सीएचसी को 26 सितंबर 2015 को नई इमारत में शिफ्ट किया गया था। करीब एक साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक अस्पताल में एडम ब्लाक का कार्य शुरू नहीं हो सका है। नए अस्पताल में इमरजेंसी ब्लाक व ओपीडी ब्लाक का उद्घाटन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने करीब एक साल पहले किया था लेकिन एडम ब्लाक की हालत जैसी थी वैसी अभी भी है। एडम ब्लाक का कार्य अधर में है और वहां पड़ी शटरिंग भी खराब हो रही है।

विज्ञापन


एडम ब्लाक के पास पानी भी जमा होने लगा है। इससे इमारत को नुकसान पहुंच सकता है। सौ बेड का नए अस्पताल में डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ  के लिए क्वार्टरों का कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। सबसे बड़ी दिक्कत चारदीवारी और गेट का नहीं होना है। इसके कारण आवारा जानवर अस्पताल में घुस आते हैं। स्टोर, लांडरी, शवगृह भी नहीं बन पाया है। जनरल थिएटर भी अभी तक नहीं बन पाया है।
विज्ञापन


डाक्टरों की कमी से मरीज परेशान
सीएचसी को नई इमारत में शिफ्ट तो किया जा चुका है, लेकिन डाक्टरों की कमी है। यहां डाक्टरों के 13 पद है, लेकिन कई पद खाली हैै। खाली पदों में तीन असिस्टेंट सर्जन, एक फिजिशियन का पद खाली है। डाक्टरों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए उधमपुर या फिर जम्मू का रुख करना पड़ता है। लोगों ने डाक्टरों की कमी जल्द पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद निर्माण एजेंसी ने कोई भी कार्य नहीं किया। मौजूद समय में शवगृह, मेन गेट, डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टरों की जरूरत है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। फिजिशियन और सर्जन की कमी है के बारे में भी उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उम्मीद है इस पर जल्द ध्यान दिया जाएगा।
-डा मोहम्मद यासीन, बीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed