{"_id":"66bfef95495b3f3b6b0dbdfd","slug":"activities-intensified-on-all-four-seats-of-the-district-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-114301-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चुनाव का बिगुल बजते ही जिले की चारों सीटों पर सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चुनाव का बिगुल बजते ही जिले की चारों सीटों पर सरगर्मियां तेज
Sat, 17 Aug 2024 06:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
- एक अक्तूबर को तीसरे चरण में होगा मतदान, इस बार चिनैनी ओपन, रामनगर सीट हुई रिजर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने पर जिले की चारों सीटाें पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि वर्ष 2014 में हुए विस चुनावों के मुकाबले मौजूदा परिस्थितियां काफी बदल चुकी हैं। पहले मात्र तीन सीटों पर चुनाव हुआ करते थे, अब उन्हें बढ़ाकर चार कर दिया गया है। वहीं जो सीट पहले ओपन हुआ करतीं, वो अब एससी कोटे में रिजर्व हो गई है, तो रिजर्व को ओपन कर दिया गया है।
चुनाव आयोग की ओर से घोषित विस चुनावों के अनुसार उधमपुर जिले में तीसरे चरण में चुनाव होंगे। जिसको लेकर 5 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी की जाएगी और नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर निर्धारित की गई है। 13 सितंबर को नामांकन पत्र की जांच करने सहित वापस लेने का दिन 17 सितंबर को निर्धारित किया गया है। उधमपुर जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 अक्तूबर को मतदान होंगे और 4 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
वर्ष 2014 तक हुए विस चुनावों में जिले में उधमपुर, चिनैनी और रामनगर विस क्षेत्रों के लिए चुनाव होते थे। इसमें चिनैनी की सीट एससी कोटे के तहत रिजर्व थी। लेकिन मौजूदा समय में जिले को चार सीटों में विभाजित कर दिया गया है। इसके तहत उधमपुर ईस्ट और वेस्ट सहित रामनगर व चिनैनी सीटों से उम्मीदवार मैदान में होंगे। चिनैनी को ओपन करते हुए रामनगर को एससी के लिए रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन
419789 मतदाता तय करेंगे भविष्य
जिले में कुल 419789 मतदाता अपने अपने-अपने क्षेत्र के उम्मीदवार का भविष्य तय करेंगे। इनमें कुल 219867 पुरुष और 199921 महिला मतदाता शामिल हैं। इसमें उधमपुर ईस्ट में कुल मतदाताओं की संख्या 100016 है। इनमें 52256 पुरुष व 47759 महिला जबकि वेस्ट में 114912 मतदाताओं में 59412 पुरुष व 55500 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा चिनैनी में 108233 में 57255 पुरुष व 50978 महिला और रामनगर में 96628 में 50944 पुरुष व 45684 महिला मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे है।
राजनैतिक दलों ने कहा- पहले से थे तैयार
चुनावों की घोषणा होने पर राजनैतिक दलों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर किसी ने अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया की है। हर किसी ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है, तो प्रदेश में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों के बीच चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों पर पूरा विश्वास व्यक्त किया। प्रदेश में विस चुनाव को लेकर घोषणा से पहले ही अधिकतर राजनैतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई थी, लेकिन अब घोषणा होने पर अब हर किसी को मैदान में उतरने का इंतजार हैं।
-- -- -- -- --
राज्य का दर्जा भी हो जाता घोषित तो बेहतर होता
विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हैं। क्योंकि जनता की समस्याओं का समाधान करने में नुमांइदों की अहम भूमिका होती है। अगर चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा भी दे दिया गया होता तो और बेहतर होता। रही बात आतंकवादी गतिविधियों के बीच चुनाव की तो इसका सामना सभी 90 के दशक से कर रहे हैं। केंद्र सरकार इतनी सक्षम है कि इनसे सख्ती से निपट सके।
- अश्वनी खजूरिया, जिला अध्यक्ष, डीपीएपी
पाकिस्तान के मंसूबों को चुनाव आयोग का करार जवाब
चुनाव आयोग के फैसले का हम स्वागत करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के संरक्षण में नेशनल कांफ्रेंस चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पूरी तैयारियां कर चुके हैं। हम चुनाव आयोग की सराहना करते हैं कि प्रदेश में जारी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी गतिविधियों के बावजूद सुरक्षा बलों पर पूरा विश्वास कायम रखते हुए चुनावों की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के मंसूबों को करार जवाब दिया गया है।
- सुनील वर्मा, जिला अध्यक्ष, नेशनल कांफ्रेंस
जनता के हित के लिए संघर्ष करती रहेगी कांग्रेस
चुनाव आयोग ने लोगों में फिर से उम्मीद जगाई है। लेकिन इस अंतराल में केंद्र ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकतंत्र के माध्यम से ही जनता को जमीनी स्तर पर बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जनता के हर मुद्दे के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर संघर्ष करती आ रही है।
- सुमित मगोत्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष
भाजपा को लोकतंत्र पर पूरा विश्वास
भाजपा हमेशा लोकतंत्र पर विश्वास रखती आई हैै। चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत है। पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए विस चुनावों बहुमत के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। मौजूदा समय में प्रदेश में चल रही आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर की पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से सक्षम हैं। विधानसभा चुनाव पूरी तरह से सुरक्षित व सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
- पवन खजूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा