फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

वीकेंड लॉकडाउन: आदेश की अवहेलना करने पर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
action
उधमपुर। जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद जिला प्रशासन की तरफ से लगाया वीकेंड लॉकडाउन रविवार को दूसरे दिन भी सख्ती के साथ लागू हुआ। बिना किसी कारण के किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। जो लोग बाहर निकले तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई। ग्रामीण इलाकों में कई दुकानदारों के खिलाफ भी मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आदेश के बाद शुक्रवार रात दस बजे से जिले में वीकेंड लॉकडाउन की शुरूआत हुई थी। शनिवार सुबह बाजार में सब कुछ बंद था। केवल दूध, सब्जी, फल और दवाई की दुकानों को ही खोलने की इजाजत मिली थी। इसके बाद रात तक सख्ती के साथ लॉकडाउन लागू रहा। रविवार को भी स्थिति कुछ ऐसी ही थी। सुबह से ही पुलिस ने तारबंदी कर लोगों और वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर रखा था। केवल दूध, फल, सब्जी की सप्लाई लेकर चलने वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति दे रखी थी। सुबह से रात तक देविकानगरी का बाजार पूरी तरह से वीरान नजर आया। शहर की सड़कें पूरी तरह से सुनसान थी और चंद लोग ही चलते नजर आ रहे थे। पुलिस की तरफ से भी शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगा रखे थे और लोगों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान बेवजह घूम रहे लोगों पर जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज की वहीं कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। उधमपुर पुलिस स्टेशन में ही करीब दस लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इसके साथ लगते कई ग्रामीण इलाकों में वीकेंड लॉकडाउन के बीच दुकानों को खोल रखा था। इन पर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कार्रवाई की है। लॉकडाउन के बीच सरकारी विकास कार्य लगातार चलते रहे। शहर के विभिन्न हिस्सों में सरकारी मशीनरी काम करती रही। सोमवार सुबह करीब पांच वीकेंड लॉकडाउन खत्म हो जाएगा और नौ बजे के बाद बाजार फिर से गुलजार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed