फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Action Taken Against Cattle Smugglers

Udhampur News: पांच माह में 618 पशु मुक्त करवाए<bha>;</bha> 99 तस्कर गिरफ्तार, 70 वाहन किए जब्त

विज्ञापन
Action Taken Against Cattle Smugglers
संजीव कुमार शर्मा, गो विधायक एंव जिला अध्यक्ष ​शिवसेना उधमपुर
- गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, बावजूद इसके नहीं थम रहीं घटनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ अपना सक्रिय और अडिग रुख जारी रखा है। जनवरी से मई 2025 के पांच महीनों के दौरान पशु तस्करी को रोकने तथा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए व्यापक कार्रवाई की गई है। बावजूद इसके पशु तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं।
इसके तहत इस साल अब तक कुल 87 मामले दर्ज किए गए। अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 618 पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया गया। 99 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें गोवंश तस्करी के मामलों में 95 और सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत चार आरोपी शामिल हैं। प्रवर्तन अभियानों में गोवंश परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले 70 वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं, 20 वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए गए।
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान 34 लोगों को पशु तस्करी के लिए दोषी ठहराया गया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त 10 लाख रुपये मूल्य के एक टाटा मोबाइल वाहन को भी कार्रवाई के तहत जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी में एंबुलेंस व पुलिस की पुरानी गाड़ियां भी हो रहीं इस्तेमाल

बता दें कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद मवेशी तस्करी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा है। आए दिन तस्कर नए-नए तरीके अपना कर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। आरोपी लचीले कानून का लाभ उठाकर जेल से बाहर आकर फिर से पशु तस्करी में लग जाते हैं। पुलिस की नजर से बचने के लिए तस्कर कभी निजी कारों में, कभी तेल टैंकरों में छुपाकर तो कभी वाहनों में स्पेशल कैबिन मॉडिफाई करवाकर मवेशी तस्करी के प्रयास कर रहे हैं। आरोपी एंबुलेंस और पुलिस की पुरानी गाड़ियां भी गोवंश तस्करी के प्रयास के लिए इस्तेमाल करते पकड़े गए हैं। हिंदू संगठनों की तरफ से लगातार मांग उठ रही है कि गोवंश तस्करी के लिए सख्त कानून बनाया जाए ताकि घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लग पाए।
-----------------
फांसी तक की सजा का प्रावधान हो
गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। जान पर खेलकर तस्करों को पकड़ा जाता है लेकिन लचीले कानून का लाभ उठाकर यह अपराधी यह चंद दिनों में अपने वाहन रिलीज करा लेते हैं। इसलिए हिंदू जागरण मंच की यह मांग रही है कि गो तस्करी के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए जिसमें ऐसा निंदनीय काम करने वालों को फांसी तक की सजा का प्रावधान हो।

-आदित्य वर्मा, सदस्य, हिंदू जागरण मंच उधमपुर
-----

जखैनी चौक व चिनैनी नाशरी टनल में स्कैनर लगाया जाए


पूरी तरह से पशु तस्करी रोक नहीं लग पा रही है। तस्कर नए नए हथकंडे अपना कर गो तस्करी कर रहे हैं। जखैनी चौक और चिनैनी नाशरी टनल पर तत्काल स्कैनर लगाने की जरूरत है ताकि पशु तस्कर किसी भी सूरत में बचकर निकल न पाएं। हमारी यह भी मांग है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और गोवध करने वालों के लिए कठोर कानून बनाकर फांसी तक की सजा का प्रावधान किया जाए। प्रशासन गोशालाओं के लिए निर्माण के लिए भी आर्थिक सहायता करे।
-संजीव कुमार शर्मा, गो विधायक व जिला अध्यक्ष शिवसेना उधमपुर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article