{"_id":"683f5e606661c4138f0fc519","slug":"action-against-enchrochment-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123863-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धार रोड पर बना अवैध रेहड़ी जोन हटाया, जब्त की 10 रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धार रोड पर बना अवैध रेहड़ी जोन हटाया, जब्त की 10 रेहड़ियां
विज्ञापन
धार रोड पर अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों को उठाते नगर परिषद की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नगर परिषद की टीम ने पुलिस की मदद से शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से शहर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। धार रोड स्थित कल्लर क्षेत्र में अवैध तरीके से बने रेहड़ी जोन पर कार्रवाई करते हुए रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया। परिषद की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण पर कार्रवाई की।
बता दें किम कल्लर क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गए रेहड़ी जोन के कारण जाम लग रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद से यह रेहड़ी जोन को हटाने की मांग की थी ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। लोगों ने कहा कि अवैध रेहड़ी जोन के चलते जाम की स्थिति रहती है। आने-जाने में उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस आधार पर नगर परिषद ने मंगलवार को यह अभियान चलाया।
गौरतलब है कि धार रोड पंजाब, दिल्ली व स्थानीय क्षेत्रों की ओर जाने का मुख्य रास्ता होने के चलते वाहनों की आवाजाही काफी अधिक है। इसी सड़क मार्ग पर अवैध रूप से रेहड़ी जोन बनाया गया था। इस कारण सड़क के दोनों ओर से जाम लग जाता था। काफी समय तक वाहन फंसे रहते थ। वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती थी। इतना ही नहीं, पैदल चलने वाले लोगों के लिए इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन
पुलिस व नगर परिषद की टीम कई बार अतिक्रमण स्वयं ही हटा देने की मांग कर चुकी है, लेकिन जब आदेश का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई करनी पड़ी। गौरतलब है कि परिषद की ओर से आए दिन शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कोट..
विभाग को काफी समय से कल्लर क्षेत्र में अवैध तरीके से बने रेहड़ी जोन की शिकायतें मिल रही थी। यहां जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग ने पुलिस के सहयोग से अवैध तरीके से बने रेहड़ी जोन को हटा दिया है। कार्रवाई के दौरान 10 रेहड़ियां, क्रेट व अन्य सामान जब्त किया गया है। शहर में किसी को भी अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
-विशाल सडोत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद