{"_id":"635c1f7abbca5148326eb330","slug":"accident-udhampur-news-jmu2710935195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर दो दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला रैंबल थाना क्षेत्र के मांड इलाके में सामने आया, जहां शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार में अज्ञात वाहन ने राजमार्ग पर पैदल चल रहे मान चंद निवासी बसवानी टिकरी को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत वाहन की व्यवस्था कर घायल को उपचार के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरा मामला रामनगर तहसील के चनुनता इलाके में सामने आया, जहां शाम करीब साढ़े छह बजे एक ट्रैक्टर (जेके14ई-6206) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार जयमल सिंह निवासी चनुनता गंभीर रूप से घायल हो गया। जब परिवार को इसका पता चला तो घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।