फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

टैंकर खाई में गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
accident
चिनैनी के निकट खाई में गिरा टैंकर :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। पटनीटॉप मार्ग के बीच चिनैनी दोमेल के निकट एक टैंकर नियंत्रण खोकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। यह टैंकर पेट्रोल का था। गिरते समय जब टैंकर से पेट्रोल रिसी तो स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। इसमें आग लगने का खतरा था। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। मौके पर दमकल व पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात को पटनीटॉप मार्ग के बीच चिनैनी दोमेल के निकट पेट्रोल टैंकर खाई में गिरा। हादसे की सूचना पाकर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक को गाड़ी से निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटनास्थल पर टैंकर से पेट्रोल लीक हो रही थी, जिससे आग लगने की आशंका थी। इससे स्थानीय ग्रामीण दहशत में थे।
विज्ञापन

उन्हें डर था कि कहीं पेट्रोल के कारण आग न भड़क जाए। जिस स्थान पर टैंकर गिरा था, उसके निकट कई मकान भी हैं। चिनैनी से दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर मौजूद रही। चालक की पहचान दीपक सिंह निवासी दनवाल कैंप ज्याौड़ियां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed