फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

गरनई में टकराई कार और बस, एक परिवार के 4 लोग घायल

विज्ञापन
accident
उधमपुर: सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों गाड़ियां. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गरनई इलाके में मंगलवार को कार व बस की टक्कर में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बस की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो वाहनों की टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में बैठे चारों लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नरोत्तम सिंह (37) पुत्र ईश्वर लाल, राम कुमारी (34) पत्नी नरोत्तम सिंह, राजीव सिंह (8) और युद्धवीर सिंह (7) दोनों पुत्र नरोत्तम सिंह सभी निवासी गंगोटा डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है, और जांच शुरू कर दी है।

उधमपुर: सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों गाड़ियां.

उधमपुर: सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों गाड़ियां.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed