उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को उधमपुर के फलाटा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जम्मू से श्रीनगर जा रही एक क्वालिस कार (जेके10-3298) फलाटा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे क्रंकीट की रेलिंग (पैरपिट) से जा टकराई। हादसे में वाहन में सवार सभी आठ यात्री जख्मी हो गए, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान कमर अली (38) निवासी नौगाम, यास्मीना (30) पत्नी कमर अली, मेहराज (32) निवासी बडगाम, रजा पत्नी अब्दुल अशद नौगाम, राउफ अहमद (35) बडगाम, आयशा (29) पत्नी राउफ अहमद निवासी बडगाम, आरिफा (3) और द्रिशा (1) पुत्री राउफ अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधमपुर: जिला अस्पताल में उपचार दिन घायल लोग.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: जिला अस्पताल में उपचार दिन घायल लोग.- फोटो : UDHAMPUR