फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

खाई में गिरी कार, युवक की मौत, दो भाई घायल

विज्ञापन
accident
रामबन। बटोत के भागू नाला इलाके में शुक्रवार सुबह भद्रवाह से जम्मू की ओर जा रही कार खाई में गिर गई। हादसे में उन्नीस वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो भाई गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भद्रवाह से जम्मू जा रही कार शुक्रवार सुबह सात बजे भागु नाला इलाके में अनियंत्रित होने खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार विकास कुमार(19) पुत्र संजय कुमार निवासी भद्रवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल अनादि(27) और शिव प्रकाश(22) पुत्र धुनी चंद निवासी भद्रवाह गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बटोत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला की हालत गंभीर
कटड़ा। धर्मनगरी से दस किलोमीटर दूर ककड़ियाल में वीरवार देर रात पैंथल की ओर आ रहे वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक जेके02बीडी-0960 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राकेश सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी डंसाल जिला जम्मू के साथ निर्मला देवी पत्नी सोहन सिंह निवासी डंसाल गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूची मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नारायणा अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने राकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। निर्मला देवी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
चिनैनी। कुद थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाप में एक होटल में कार्य करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक पटनीटाप स्थित होटल में कार्य करने वाला रवि सिंह(25) घायल अवस्था में मिला उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वह बच नहीं सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद

पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव संगूर से बरामद
उधमपुर। शहर के संगूर इलाके से शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार 62 वर्ष के जसवीर सिंह पुत्र हरदीत सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच बाड़यां करीब पांच दिन पहले अचानक घर से गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद जब व्यक्ति का कुछ पता नहीं चला तो परिवार की तरफ से इसके लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन उधमपुर में दर्ज करवाई गई थी। शुक्रवार दोपहर को कुछ महिलाएं संगूर में लकड़ियां काटने के लिए गई थी और उन्होंने शव को पत्थरों के बीच में पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed