{"_id":"61a7104d7963702c6f6d3853","slug":"accident-udhampur-news-jmu24892081","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार में कारा कर टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार में कारा कर टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ लगते रठियान इलाके में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा सात बजे सोमनाथ निवासी रठियान राजमार्ग के किनारे पर चल रहा था। इसी दौरान श्रीनगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान ही पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे के बारे में पता चला, जिसमें सारी घटना कैद हो गई थी। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में कार का नंबर नजर नहीं आया है। पुलिस टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।