फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

हाईवे पर कार पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
accident
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में शनिवार शाम को तेज रफ्तार में कार के राजमार्ग पर पलटने से कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम करीब छह बजे जायलो कार नंबर जेके14बी-8796 जैसे ही बलीनाला इलाके में पहुंची तो अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार राजमार्ग पर पलट गई। कार के पलटने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। कुछ समय के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल बलबीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, मुख्यतयार सिंह पुत्र मीन सिंह, गोपाल सिंह पुत्र इंद्र सिंह, रविंद्र सिंह पुत्र संसार सिंह और मानिक शर्मा पुत्र रंजीत कुमार सभी निवासी मानपा उधमपुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सबकी हालत ठीक थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed