फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

मुर्गों से भरा वाहन पलटा, चालक बाल-बाल बचा

विज्ञापन
accident
उधमपुर। सैला तालाब के नजदीक लिंक रोड पर शुक्रवार सुबह मुर्गों की सप्लाई लेकर जा रही बोलेरो सड़क से नीचे खाई की तरफ पलट गई। वाहन के पलटने पर कई मुर्गे मर गए लेकिन वाहन चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। जब वाहन को खाई से निकालने लगे तो क्रेन के बीच मार्ग में खड़े होने के कारण एक घंटे तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब सात बजे बोलेरो नंबर जेके21डी-3935 जैसे ही लिंक रोड पर चुंगी के नजदीक पहुंची तो अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और खाई में गिर गया। वाहन के पलटने पर चालक तो जख्मी नहीं हुआ, लेकिन अंदर रखे कई मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक ने इसकी सूचना वाहन के मालिक को दी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे क्रेन लाकर वाहन को निकालने का काम शुरू किया गया। क्रेन के बीच मार्ग में खड़े होने के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकालने में एक घंटे से भी अधिक समय लग गया। जब तक क्रेन काम करती रही, तब तक वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित रही। इसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed