फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident of teacher in udhampur

टैंकर से कुचलकर शिक्ष्ाक की मौत

Fri, 26 Feb 2016 01:06 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
accident of teacher in udhampur
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजामर्ग पर रामबन बाजार में वीरवार को दोपहर बाद एक टैंकर से कुचल कर एक राहगीर की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुंडा मलिगाम तहसील पोगल परिस्तान के रहने वाले रिटायर शिक्षक अब्दुल रशीद किसी काम से हाईवे से गुजर रहे थे।

तभी तेज रफ्तार एक टैंकर (जेके02बीके-0923) ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत उन्हें उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

वहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन बनिहाल के पास पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि अब्दुल रशीद वर्तमान समय में रामबन के कहोबाग में ही रह रहे थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed