{"_id":"6500d533a10f6b0e4208bbfc","slug":"accident-news-udhampur-news-c-10-1-jam1005-201038-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन हादसे में मरने वालों में दो परिवारों के \nचार सगे भाई, पांच घंटे रेस्क्यू कर निकाले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन हादसे में मरने वालों में दो परिवारों के चार सगे भाई, पांच घंटे रेस्क्यू कर निकाले शव
विज्ञापन
- बनिहाल के शेरबीबी इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से हुआ हादसा
- जम्मू से श्रीनगर जा रहा था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के शेरबीबी इलाके के सिलाड में मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब भूस्खलन की चपेट में आने से एक ट्रक खाई में जा गिरा। इस हादसे में मरने वालों में दो परिवारों के चार सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार, ट्रक (जेके03जे-0312) जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए और खाई में मलबे के नीचे दबे शवों को करीब पांच घंटे कड़ी मशक्कत कर निकाला गया। इसके बाद सभी शव उप जिला अस्पताल बनिहाल में भेज दिए गए। मृतकों की पहचान ट्रक चालक मोहम्मद अफजल गारू (42), उसका भाई अल्ताफ गारू (36) निवासी रेडवानी, कुलगाम और इरफान अहमद (33), उसका भाई शौकत अहमद (29) निवासी ट्रेल, अनंतनाग के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उप जिला अस्पताल बनिहाल में पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए।
शवों को खाई से निकालने और सड़क से मलबा हटाने के दौरान जम्मू-श्रीनगर एनएच-44 अवरुद्ध रहा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया था। सुबह 10 बजे के आसपास यातायात बहाल किया गया।