{"_id":"56fc21a24f1c1b3404f0013f","slug":"acc-won-the-final-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीसी ने जीता खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीसी ने जीता खिताबी मुकाबला
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की ओर से शहर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला यूसीसी और एसीसी क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। इसमें एसीसी ने खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
टास जीत कर पहले यूसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित बीस ओवर में पूरी टीम 131 रन बना कर आल आउट हो गई। यूसीसी के गौरव खजूरिया ने 63 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी की टीम ने 3 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
2 विकेट लेने और 41 रनों को योगदान करने वाले एसीसी के दीपक ठाकुर को मैन आफ द पुरस्कार दिया गया। पूरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एसीसी के खिलाड़ी विन्नी को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता मेें अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाने वाले यूसीसी टीम खिलाड़ी रितिक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को पंद्रह हजार नकद, एक क्रिकेट किट और ट्राफी दी गई। उप विजेता टीम को दस हजार नगद और ट्राफी दी गई।
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत यह प्रतियोगिता डीएसपी हेडक्वार्टर गौरव महाजन की देखरेख में हुई। इस मौके पर कमांडेंट जरनल होम गार्ड डा. एस गोपाल रेड्डी मुख्य अतिथि रहे। डीआइजी उधमपुर रियासी रेंज सुरेंद्र गुप्ता विशेष मेहमान थे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को मंच प्रदान होता है। इससे उनकी प्रतिभा को बढ़ाना मिलता है। इस मौके पर यूथ सर्विस स्पोर्ट्स के खेल शिक्षक अमति शर्मा, संजय शर्मा, राज कुमार गुप्ता, विनोद खजूरिया, राकेश खजूरिया, रमन शर्मा, राकेश शर्मा, अजय कौल आदि मौजूद रहे।