{"_id":"67fc12a6c5925ec1110349ee","slug":"abvp-organised-programme-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122269-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान समय में सोशल मीडिया की जानकारी होना बहुत आवश्यक : डॉ. शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान समय में सोशल मीडिया की जानकारी होना बहुत आवश्यक : डॉ. शर्मा
विज्ञापन
उधमपुर में एबीवीपी की सोशल मीडिया कार्यशाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की उधमपुर इकाई की दो कार्यशाला विद्यार्थी भवन में रविवार को हुई। इस कार्यशाला का उद्घाटन एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया विंग के प्रांतीय संयोजक शिवांशु सिंह एवं विभाग संयोजक, प्रांत सह मंत्री आकृति चिब की उपस्थिति में किया।
कार्यशाला का प्रारंभ प्रस्तावना सत्र के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इंसान को अगर सोशल मीडिया की जानकारी नहीं है तो वह समाज में पीछे रह जाएगा। कार्यशाला सात सत्रों में संपन्न हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और एआई, ज्ञापन लेखन, प्रेस नोट लेखन, वर्तमान समय में सोशल मीडिया का महत्व, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स बनाना, सोशल मीडिया शेयरिंग, स्टोरी अपलोडिंग, पोस्टर बनाना आदि विषय पर जानकारी दी गई।
विभाग संयोजक आकृति चिब ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न इकाइयों से 26 कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर खेलो भारत के प्रांत प्रमुख रविंदर मन्हास, प्रांत के मीडिया संयोजक रमणीक शर्मा, विभाग संगठन मंत्री अनूप ठाकुर, जिला विस्तारक गणेश कौशल व अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे।