फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A warm welcome to Rahul Gandhi reaching Katra

कटड़ा पहुंचने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
A warm welcome to Rahul Gandhi reaching Katra
कटड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी वीरवार दोपहर को मां वैष्णो के दर्शन के लिए धर्मनगरी पहुंचे हैं। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उधर, होटल में कुछ समय आराम करने के बाद राहुल गांधी पैदल ही भवन की ओर रवाना हो गए। शाम को उनके अटका आरती में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को पौने एक बजे राहुल गांधी कटड़ा पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री जुगल किशोर सहित काफी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य एशिया चौक पर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के आगमन को लेकर कटड़ा-दोमेल मार्ग पर जगह-जगह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि जय माती दी, मैं दर्शन करने आया हूं। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी वैष्णो देवी भवन में रात होने वाली दिव्य आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। रात को भवनमें ही विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह जम्मू के लिए रवाना होंगे। भवन जाते समय उनके साथ करीब 100 से अधिक लोगों का काफिला था। इसमें रमन भल्ला, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शार्मा, राजेश सडोतरा, वरुण महोत्रा व सोहन सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के जींद से नंगे पांव पहुंचा राहुल का फैन
हरियाणा के जींद के काकडोद निवासी पंडित दिनेश शर्मा भी नंगे पांव कटड़ा पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 11 साल से वह नंगे पांव हैं। और तब तक नंगे पांव रहेंगे जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। राहुल गांधी जहां-जहां भी यात्रा के लिए जाते हैं वहां नंगे पांव ही जाता हूं। अबकी बार मां वैष्णो देवी प्रार्थना पूर्ण करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed