फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   त्योहार से पहले पुलिस कर्मियों को मिला तोहफा

त्योहार से पहले पुलिस कर्मियों को मिला तोहफा

Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। राज्य के पुलिस कर्मियों को त्योहार से पहले राज्य सरकार ने तोहफा दिया है। शेर ए कश्मीर अकादमी में परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राशन मनी बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इससे सरकारी खजाने पर 70 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने वेतन विसंगतियों और राशन मनी बढ़ाने का पक्ष रखा। सभी के समक्ष वह घोषणा कर रहे हैं कि जवानों को जुलाई, 2014 से आठ सौ रुपये राशन मनी दी जाएगी। अगले साल अप्रैल 2015 से यह राशि एक हजार रुपये कर दी जाएगी। वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए वित्त और गृह विभाग को बैठकर इसे दूर करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही वेतन विसंगतियां भी दूर की जाएगी और पुलिस को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जब भी अकादमी में आते हैं तो संतुष्टि होती है कि जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था का जिम्मा सुरक्षित हाथों में है। पिछले 25 सालों से पुलिस ने राज्य में अमन शांति बहाल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेना, अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने अहम भूमिका अदा की है। पुलिस के बगैर यह मकाम हासिल नहीं हो सकता था। पास आउट हुए पुलिस अधिकारियों को संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान केवल शपथ पर गौर करें। कई बार कार्यालयों में गलत रास्ता दिखाने वाले लोग भी मिलेंगे, लेकिन उन्हें अपनी कर्तव्य परायणता, ईमानदारी और संविधान की रक्षा की शपथ को याद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed