{"_id":"31-45951","slug":"Udhampur-45951-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका में हजारों ने किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका में हजारों ने किया स्नान
Udhampur
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/चिनैनी। चैत्र चतुर्दशी के पावन पर्व पर शनिवार को जिले के शहरी एवं ग्रामीण श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था के साथ उधमपुर में देविका तट पर पहुंच कर डुबकी लगाई। देविका के पावन तट पर मेला जैसा वातावरण दिन भर बना रहा। ऐसे में हर साल की तरह देविका तट पर ही स्थित भगवान नरसिंह देव जी के प्राचीन मंदिर में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया तथा इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, साधु-संतों के अतिरिक्त उधमपुर जिले के ग्रामीण एवं शहरी श्रद्धालुओं ने भारी विश्वास के साथ देविका में स्नान कर पुण्य दान दिए तथा यहां पर मौजूद प्राचीन व नवीन मंदिरों के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए।
दूसरी ओर, चिनैनी, सुद्धमहादेव की पवित्र देविका व पाप नाशिनी बावली में भी श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा और लोग पवित्र स्नान के लिए उमड़ते रहे। वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के मंदिर में भी पहुंचकर वहां पर सिर झुकाकर मन्नतें मांगीं। शुक्रवार शाम से ही प्रसिद्ध तीर्थस्थल सुद्धमहादेव में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु पहुंच रहे थे। शनिवार की सुबह पांच बजे से ही सुद्धमहादेव की देविका व पाप नाशिनी बावली में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। उधर, कई भक्तों ने मंदिर में भंडारा भी लगाया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद्र हण किया।