फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   सरकार, प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बरकरार

सरकार, प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बरकरार

Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी। 13वें दिन भी देश की सबसे बड़ी टनल-वे प्रोजेक्ट में कार्यरत श्रमिक अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। पंचायत घर में जारी धरना-प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि जब तक मांगें हल नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन

वीरवार को भी सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रमिकों ने कहा कि जब तक यूनियन के सदस्यों को नहीं छोड़ा जाता और जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर दूसरी तरफ विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा भी हड़ताली श्रमिकों का पूरा समर्थन किया जा रहा है। साथ ही इनकी मांगों को हल करने की अपील सरकार से की जा रही है। उधर भाजपा कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुईं। आयोजन मंडल प्रधान विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता मेें हुई। इसमें सरकार से अपील की गई है कि चिनैनी-नाशरी टनल-वे श्रमिकों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें भी श्रम कानून प्रावधान का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील चिनैनी में पीएमजीएसवाई के तहत पिछले आधा दशक से सड़क निर्माण जारी हैं। सड़कें अधर में होने से ग्रामीणोें को आज भी पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। उन्होंने जोन के विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों के खाली पदों को भरने पर भी जोर दिया। बैठक में बलवान चंद अंताल, चैन चंद, लाल चंद, बलदेव सिंह, यशवंत सिंह, रत्न लाल, नरेश शर्मा, दीपक चंद्र सुदेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed