{"_id":"31-40196","slug":"Udhampur-40196-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी का पुतला जलाकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी का पुतला जलाकर जताया रोष
Udhampur
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। धार रोड के किनारे नगर परिषद द्वारा जमा किए गए कचरे के ढेर के विरोध में वीरवार को आम आदमी पार्टी के बैनर तले शहरवासियों ने डीसी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। जल्द डंपिंग स्टेशन न हटाने पर धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करके प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बजे आम आदमी पार्टी के नेता वरुण भगत के नेतृत्व में शहरवासियों ने हेड पोस्ट आफिस के बाहर डीसी का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वरुण भगत, अशोक गुप्ता, दीपक, काका, बिट्टू, महेंद्र ने बताया कि करीब दो महीने से नगर परिषद लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में धार रोड के किनारे पर गंदगी जमा करके परेशानियां पैदा कर रहा है। 29 अक्तूबर को सभी ने इसी विरोध में धार रोड पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दूसरे दिन नगर परिषद ने धार रोड पर जमा की गई गंदगी को उठा दिया, लेकिन उसके बाद एक भी कर्मचारी गंदगी को उठाने के लिए नही पहुंचा, जबकि हर रोज कई टन गंदगी को धार रोड पर जमा किया जा रहा है। नगर परिषद के कर्मचारी गंदगी को उठाने के बजाए जलाकर चले जाते हैं। जिसके बाद धार रोड पर धुआं फैल जाता है जिससे परेशानी दोगुनी हो जाती है। इस बार शहरवासियों ने सभी त्योहार के गंदगी का सामना करते हुए मनाएं हैं। शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था के लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार है। जिला प्रशासन की तरफ से इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर अब इस समस्या को गंभीरता से लिया होता तो आज शहर गंदगी के ढेर पर नहीं बैठा होता। इसलिए सभी ने डीसी का पुतला फूंक कर जिला प्रशासन को लापरवाही की नींद से जगाने का प्रयास किया है। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।