{"_id":"31-40194","slug":"Udhampur-40194-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर हिमपात से बढ़ने लगी ठिठुरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर हिमपात से बढ़ने लगी ठिठुरन
Udhampur
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/चिनैनी/भद्रवाह/ रियासी। बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही देर रात को हल्की बूंदाबंादी के बाद वीरवार तड़के पर्वतीय शिखरों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं मैदानी भागों में बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हुआ है।
ठंड का असर हर तरफ दिखाई देने लगा है। बूंदाबांदी व सूर्यदेव व बादलों के बीच आंखमिचौली का खेल भी जारी है। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं। अभी तेज हिमपात और बारिश होनी बाकी है। लेकिन लोगों की मानें, तो मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहा और ठंड में इजाफा होता रहा, तो अगले कुछ दिनों में पर्वतीय शिखर बर्फ से ढक सकते हैं।
पर्यटन स्थल पत्नीटाप पर बर्फबारी होने का सैलानी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पत्नीटाप में पिछली बार कुदरत ने वर्ष की शुरुआत पर सैलानियों हिमपात का तोहफा दे दिया था, जिससे सैलानियों की खुशियां दोगुनी हो गई थीं। इस बार भी पत्नीटाप में पहुंचनेवाले सैलानी क्रिसमस या नववर्ष पर ताजा हिमपात की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उधर रियासी और भद्रवाह में भी ठंड में बढ़ोतरी आई है। भद्रवाह में सुबह और शाम के समय धुंध भी पड़ने लगी है। इससे जल्द कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है। सैलानियों को जाई में बर्फबारी का इंतजार है। सर्दी से बचने के लिए अपने स्तर से जतन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
देर रात बारिश ने दिखाया रंग
उधमपुर (ब्यूरो)। उधमपुर जिले के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह से लेकर दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली। लेकिन धूप पर सर्दी भारी रही। शाम तक आसमान पर बादलों ने डेरा जमाए रखा। वहीं रात नौ बजे के बाद जिले में बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। वहीं, उधमपुर एयरफोर्स स्थित मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बताया गया कि आगामी चौबीस घंटे में आकाश में बादल रहेंगे।