{"_id":"31-40161","slug":"Udhampur-40161-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ा अभियान
Udhampur
Updated Thu, 07 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में दुकानों के बाहर सड़क व गलियों में सामान रखकर अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को नगर परिषद व पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान छेड़कर बाहर रखे सामान को कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम व दुकानदारों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई। टीम ने काफी मात्रा में पालीथिन जब्त करके जुर्माना भी वसूल किया।
नगर परिषद के ईओ रतन लाल के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे टीम बाहर निकली। टीम ने शहर के लंबी गली, गोल मार्केट, मेन बाजार, मुखर्जी बाजार व शहर के अन्य हिस्सों में पहुंचकर दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लिया। मेन बाजार इलाके में जब टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाया तो दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। काफी समय तक टीम व दुकानदारों के बीच कहासुनी होती रही। कई दुकानदारों ने जानकारी मिलने पर पहले ही सामान को उठाकर अंदर रख दिया था। दुकानदारों के साथ नो रेहड़ी जोन में लगाई गई रेहड़ियों व फड़ियों को भी कब्जे में लिया गया। कार्रवाई की जानकारी देते हुए ईओ रतन लाल ने बताया कि आज कार्रवाई करके दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर अतिक्रमण बंद नहीं किया तो आने वाले समय में इससे भी सख्त कार्रवाई होगी। दुकानों से पालीथिन जब्त करके करीब 1000 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।