फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   सरकार, श्रम विभाग के खिलाफ भड़का मजदूरों का गुस्सा

सरकार, श्रम विभाग के खिलाफ भड़का मजदूरों का गुस्सा

Thu, 07 Nov 2013 05:42 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Thu, 07 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। मजदूरों को सरकारी योजनाओं को लाभ देने व अन्य कई लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर बुधवार को मजदूरों ने मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले राज्य सरकार व लेबर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विशेष तौर पर यूनियन के प्रदेश उप प्रधान सोमा व प्रांतीय प्रधान लखविंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रधान दर्शन कुमार के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे मजदूर विश्वकर्मा मंदिर के हाल में एकत्र हुए। जहां सभी ने जमकर राज्य सरकार व लेबर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दर्शन कुमार, सोमा, लखविंद्र सिंह, जगतार सिंह, केवल कृष्ण, किशोर राम व अन्य कई सदस्यों ने कहा कि सरकार की तरफ से मजदूरों के लिए कई तरह की योजनाएं तैयार की गई हैं, लेकिन संबंधित विभाग इन योजनाओं को मजदूरों तक पहुंचाने में पूरी तरह से विफल रहा है। मजदूर केवल कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। हर तरफ से उनको निराशा ही मिल रही है। लेबर कार्यालय से कार्ड बनाने के बावजूद काम के दौरान घायल होने व अन्य किसी मुश्किल परिस्थिति में मजदूरों को किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है। कई वर्षों से सरकार से 60 वर्ष की उम्र के बाद मजदूरों को पेंशन की सुविधा देने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस तरफ भी कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार से शहर में किसान मजदूर भवन बनाने व मजदूरों को बीपीएल राशन कार्ड की सुविधा प्रदान करने की भी मांग की जा रही है, लेकिन इस मांग को भी आज तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीपीएल राशन कार्ड की सुविधा न होने के कारण आसमान छूती महंगाई के कारण बाजार से ऊंचे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है, इससे उनकी आर्थिक परेशानियां दिन व दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तकार यूनियन की सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा करके समस्या को हल करे, नहीं तो सभी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed