फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   तनाव के बीच कराया मुंह मीठा

तनाव के बीच कराया मुंह मीठा

Thu, 07 Nov 2013 05:42 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Thu, 07 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा। सरहद पर तनाव को दरकिनार कर पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

साथ ही दीवाली की शुभकामनाएं दीं।
आकट्राय पोस्ट के नजदीक जीरो लाइन पर रविवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तान के 12 चिनाब रेंजर्स विंग कमांडर अली मोहम्मद ने सीमा सुरक्षा बल की 94वीं वाहिनी के कमांडेट जीएस धालीवाल, 193वीं वाहिनी के कमांडेट नीरज दुबे सहित अन्य अधिकारियों को मिठाई भेंट की। दस मिनट तक दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे का हाल जाना।
विज्ञापन

पिछले महीने संघर्ष विराम उल्लंघन से दोनों देशों में तनाव है। इसके चलते ईद पर आरएस पुरा सेक्टर में भारत-पाक जवानों में मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बाद में फ्लैग मीटिंग में संघर्ष विराम उल्लंघन पर चर्चा की गई। भारत ने पाक गोलाबारी पर सख्त ऐतराज जताया था। इसके बाद तनाव कुछ कम हुआ। इसके चलते एक बार फिर दीवाली पर दोनों देशों के जवानों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed