{"_id":"31-39818","slug":"Udhampur-39818-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी-नाशरी टनल-वे कर्मचारी हड़ताल पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी-नाशरी टनल-वे कर्मचारी हड़ताल पर गए
Udhampur
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी/बटोत। देश की सबसे बड़ी चिनैनी-नाशरी टनल-वे प्रोजेक्ट में कार्यरत श्रमिक शनिवार को प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले गए। वहीं, इस दौरान उन्होंने श्रम कानून के प्रावधान के मुताबिक सुविधा देने और निकाले गए दस कर्मचारियों को वापस कार्यों पर नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
शनिवार को सीआईटीयू यूनियन के बैनर तले एकत्रित बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पुलमादा के निकट टनल के पास जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। सीईटीयू यूनियन नेता अरशद मलिक ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए मांग उठाई कि श्रमिकों की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से तीन बार मांगों की सूची कंपनी अधिकारियों और प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन बार-बार उन्हें आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि छह लोग चिनैनी और चार लोग नाशरी साइड से पिछले डेढ़ साल से निकाले गए हैं, जिसको लेकर कई मांग भी उठाई जा चुकी है और उनकी मांगों को हल करने का आज तक सिर्फ उन्हें आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को श्रम कानून के प्रावधान का लाभ दिया जाना चाहिए, लेकिन वह नहीं मिल रहा, जिस कारण मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा।
उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और कंपनी अधिकारी भी पहुंचे लेकिन सीटू यूनियन सदस्य औैर श्रमिक अपनी लंबित मांगों को लेकर अडिग रहे। मजदूर यूनियन के प्रधान रशीद मलिक और अरशद मलिक ने बताया कि कंपनी मैनेजमेंट ने जो वायदे किए थे, वे पूरे नहीं किए।