{"_id":"31-38766","slug":"Udhampur-38766-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के बाद मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के बाद मचा बवाल
Udhampur
Updated Sat, 28 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। सुंदरबनी में शुक्रवार दोपहर को उपजिला अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने इसका इल्जाम वीरवार को युवक के साथ झगड़े के आरोपियों पर लगाया। बाद में पुलिस ने मामला 174 के तहत दर्ज कर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील सुंदरबनी के सीमावर्ती गांव मीनका निवासी देवराज पुत्र साईं दास, सुंदरबनी में सेब बेचता था। उसके साथ में ही एक अन्य राकेश कुमार पुत्र सतपाल भी सेब बेचने का काम करता था। वीरवार शाम को दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद देवराज अपने घर चला गया, लेकिन शुक्रवार सुबह देवराज की तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार वालों ने उसे उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया।
जब तक देवराज के परिवार वाले उसे जम्मू ले जाने की तैयारी करते, उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए शव को घर ले जा रहे थे कि रास्ते में किसी ने उन्हें बताया कि देवराज की मौत झगडे़ के कारण हुई है। इसके बाद लोग रास्ते से वापस शव को उपजिला अस्पताल ले आए और पोस्टमार्टम करने की मांग करते हुए देवराज के साथ झगड़ा करने वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यकारी बीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने तीन डाक्टरों का बोर्ड गठन कर पोस्टमार्टम करवाया और पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके देवराज के साथ झगड़ा करने वाले राकेश कुमार पुत्र सतपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। देवराज के परिजनों तथा गांववासियों ने गरीब परिवार की सहायता के लिए सरकार से मुआवजा देने की मांग के लिए शव को जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। देर रात विधायक राधेश्याम शर्मा ने वहां पहुंचकर उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलवाने के आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।