फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   जल्द पूरा विश्व होगा पोलियो से मुक्त

जल्द पूरा विश्व होगा पोलियो से मुक्त

Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। पिछले दो वर्षों में भारत में एक भी पोलियो का मामला सामने नहीं आया है और इससे यह बात साबित होती है कि भारत जल्द पोलियो से मुक्त होगा। पोलियो अभियान पूरा होने के बाद रोटरी की तरफ से भारत में पीने का पानी व स्वच्छता पर अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यह बात शनिवार को रोटरी इंटरनेशनल के विश्व प्रधान सकुजा तनाका ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
सकुजा तनाका ने बताया कि 1988 में रोटरी इंटरनेशनल में पूरे विश्व में पोलियो उन्मूलन अभियान छेड़ा था। वर्तमान समय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजिरिया को छोड़ कर सभी देश लगभग पोलियो से मुक्त हो चुके हैं। जल्द इन तीनों देशों को भी पोलियो से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। अगले दस महीने में भारत का पोलियो से पूरी तरह मुक्त होना संभव है। उन्होंने कहा कि अब रोटरी इंटरनेशनल भारत में पीने का पानी व स्वच्छता पर अभियान छेड़ेगा। आज भी भारत में आबादी का बड़ा हिस्सा शौचालय की सुविधा से महरूम है। इसके कारण ज्यादातर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वच्छता के साथ शिक्षा को भी बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। रोटरी इंटरनेशनल पहले से ही स्कूल के विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करके शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed