{"_id":"31-30835","slug":"Udhampur-30835-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रो प्रोजेक्ट यूनियन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइड्रो प्रोजेक्ट यूनियन का चुनाव
Udhampur
Updated Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बटोत। चिनाब हाइड्रो प्रोजेक्ट यूनियन का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। जावेद जरगर को करीब पांच हजार मजदूरों ने निर्विरोध यूनियन की जनरल बाडी के जनरल सेक्रेटरी चुन लिया। इस दौरान यूनियन की बगलिहार इकाई का गठन भी किया गया।चिनाब हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट वर्कर्स द्वारा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन निकाला था। लेकिन किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। शनिवार को एएलसी प्रधान लेवर कमिश्नर संजय कुमार की मौजूदगी में सभी मजदूरों ने जावेद जरगर को प्रोजेक्ट की जनरल बाडी का जनरल सेक्रेटरी चुन लिया। वहीं बगलिहार प्रोजेक्ट में चिनाब हाइड्रो पावर यूनियन इकाई का प्रधान जावेद इकबाल शेख को, उपप्रधान सुदर्शन शर्मा को और मुनीर अहमद वानी को कैशियर चुना गया। इसके अलावा अब्दुल लतीफ खांडे, मुजफ्फर वानी, फिरदोस अहमद, मो. जवैर, बाबू राम, गुलाम अब्बास शेख, राजेश शर्मा तथा कई अन्य भी निर्विरोध इकाई के सदस्य के रूप में चुने गए। इस दौरान मजदूरों को संबोधित करते हुए जावेद जरगर ने सभी को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया वे मजदूरों की हित के लिए संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के मुद्दों को मैनेजमेंट से हल करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन