{"_id":"31-30830","slug":"Udhampur-30830-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"िफर बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
िफर बदला मौसम
Udhampur
Updated Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज एक बार फिर गड़बड़ा गया है। शनिवार को जिले भर में आसमान पर बादलों का डेरा रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात करीब आठ बजे गरज के साथ्ा बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम फिर ठंडा हो गया। सूर्यदेव लुकाछिपी करते रहे। जिले की पर्वतीय शृंखलाओं पर भी बादलों का असर रहा। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज किया गया। उधमपुर एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक ने आगामी चौबीस घंटे में रविवार की सुबह के बाद से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
लेना पड़ा गर्म कपड़ों का सहारा
चिनैनी (ब्यूरो)। गर्मी की धमक के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों ने गर्म कपड़े पहनने छोड़ दिए थे, लेकिन शनिवार को मौसम में फिर थोड़ा बदलाव के कारण लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। वहीं पत्नीटॉप और नत्थाटॉप में भी बदलते मौसम से ठंड में भारी इजाफा हो गया था। इससे लोग दोपहर के समय भी गर्म कपड़े पहन रखे थे।