फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   झांकी निकाल शहीदों को याद किया

झांकी निकाल शहीदों को याद किया

Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर/मजालता। शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी ने शनिवार को शहीदी दिवस पर झांकी निकाल कर शहीद भगत सिंह सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कमेटी के प्रधान लुद्दरमनी के नेतृत्व में दोपहर ढाई बजे आदर्श कालोनी से निकली गई झांकी सलाथिया चौक, रामनगर चौक और शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंची। यहां सभी ने भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

झांकी के दौरान कलाकार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद, झांसी की रानी, अशफाक उल्ला खान, शेर अली, उधम सिंह के वेश में सजे थे। इस मौके पर लुद्दरमनी ने कहा कि आज लोग शहीदों के बलिदानों को भूलते जा रहे हैं। लोगों को उनके बारे में जानकारी देने के लिए इस तरह की झांकियों का आयोजन किया जाना चाहिए। ताकि नई पीढ़ी को भी शहीदों के बारे में जानकारी मिले और उनमें देश भक्ति का जज्बा पैदा हो। उन्होंने कहा कि 23 मार्च 1931 को शहीद भगत सिंह की कुर्बानी ने आजादी के आंदोलन को एक नई राह दिखलाई थी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह खालसा, राकेश गुप्ता व अन्य कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं मजालाता के अलग-अलग हिस्सों में भी शहीदी दिवस मनाया गया। मजालात पंचायत में एडवोकेट अमित शर्मा की अगुवाई में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर तहसीलदार अमिर चौधरी मुख्य महमान थे। एडवोकेट अमित शर्मा ने युवाओं को शहीद के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर अरुण सिंह, मखन कुमार, मस्त राम आदि मौजूद थे। वहीं तहसील के गांव खून में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सुरत सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed