{"_id":"31-26611","slug":"Udhampur-26611-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन
Udhampur
Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
रियासी। जलापूर्ति विभाग में कार्यरत अस्थाई, एडहाक, दिहाड़ीदारों ने मांगें पूरी नहीं किए जाने की एवज में बड़े स्तर पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। सोमवार को पीएचई एसोसिएशन की एक बैठक कार्यालय परिसर में हुई। इसमें डिवीजन के कई हिस्से से आए हुए कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर मौजूद कर्मियों के द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने के लिए कहा गया। एसोसिएशन के जिला प्रधान मुंशी राम बाली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा गया कि डेलीवेजरों को पिछले एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है। पिछले दिनों हुए त्योहारों में इन लोगों ने उधार लेकर अपना गुजारा किया। इस दौरान ट्रांसफर पालिसी पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारियों को टूल किट, वर्दियां वगैरह भी देने को कहा गया। पिछले कई समय से वीपीसी नहीं होने पर भी कर्मियों के जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत करने को भी कहा गया। प्रधान मुंशी राम बाली, लहर सिंह, रंजीत सिंह, शोभाराम, मोहन लाल, बलदेव सिंह ने कहा कि समय-समय पर अपनी उचित मांगों के लिए पुरजोर तरीके से आवाज उठाते रहते हैं लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जाता है, लेकिन अब अगर थोड़े दिनों के दौरान उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे लोग काम छोड़ो हड़ताल करते हुए सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप कर देंगे।
विज्ञापन