फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   शिवलिंग के दर्शन करने अब हो गए आसान

शिवलिंग के दर्शन करने अब हो गए आसान

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रियासी। ब्लाक पौनी के रनसू स्थित श्री शिवखोड़ी धाम में यात्रियों की तादाद ने नए रिकार्ड को कायम किया है। दस माह और बीस दिनों में अठारह लाख 21 हजार 157 यात्री पहुंचे हैं जबकि बीते वर्ष 2011 में कुल चौदह लाख 32 हजार 221 यात्री शिवखोड़ी पहुंचे थे। इसके साथ ही सुविधाएं मिलने से शिवलिंग के दर्शन करने भी अब आसान हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बाद श्री शिवखोड़ी धाम रनसू में यात्रियों का जमावड़ा सबसे ज्यादा लग रहा है। उल्लेखनीय है कि शिवखोड़ी को श्राइन बोर्ड का दर्जा प्राप्त होने के बाद श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू के द्वारा विकास कार्यों को प्रगति देते हुए करवाया गया है। आधार शिविर रनसू से शिवखोड़ी गुफा तक जाने वाले पैदल रास्ते पर टायल बिछाने का कार्य थोड़े से हिस्से को छोड़कर लगभग पूरा हो चुका है। वहीं इसके अलावा यात्रियों की सुविधा हेतु पानी की टंकियां तथा शौचालयों को भी बनाया गया है। रात के अंधेरे में भी यात्री अपना पैदल सफर बिना किसी परेशानी कर सके, इसके लिए बिजली की भी उचित व्यवस्था की गई है। शिवखोड़ी गुफा के भीतर शिवलिंग के दर्शन के लिए इसमें बैठकर तथा लेट करके ही प्रवेश पाया जा सकता है। वहीं गुफा के अंदर का हिस्सा काफी बड़ा है छह वर्ष पहले कोकण रेलवे के द्वारा बनाई गई एक निकासी गुफा भी यात्रियों को काफी सुविधा दे रही है। जारी वर्ष के दौरान शिवखोड़ी में यात्रा का रिकार्ड बीस लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed