फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   मानसर से आते समय हुआ हादसा

मानसर से आते समय हुआ हादसा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में युवा नवदंपति की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों का विवाह कुछ ही दिन पहले हुआ था। पुलिस के मुताबिक वीरवार की शाम सीईओ कार्यालय दंदियाल उधमपुर में कार्यरत डोडा निवासी किशोर (25) पुत्र सरवन अपनी पत्नी सरिता (23) के साथ मानसर से उधमपुर के लिए लौट रहे थे। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर दरसू इलाके में मोटर साइकिल (जेके02एआर--0582) अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नवदंपति मानसर घूमने के लिए गए थे। वहीं से वापस घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रौंदोमेल चौकी आफिसर पीडी सिंह जब तक मौके पर पहुंचे तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया। पुलिस का अनुमान है कि हादसे के समय किशोर मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोटरसाइकिल पलट गई। दोनों की मौत सड़क के किनारे पड़े पत्थर के साथ सर टकराने से हुई है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेटे-बहू के शवों को देख सुध-बुध खो बैठी मां
हादसे के कुछ देर बाद ही वह मेटाडोर घटनास्थल पर पहुंची, जिसमें किशोर की मां शांति देवी सवार थी। मेटाडोर रुकी तो शांति देवी को पता चला कि दुर्घटना में दो लोग मारे गए हैं। शांति देवी मेटाडोर से नीचे उतर कर शवों को देखा तो वह तुरंत सुध-बुध खो बैठी। करीब पंद्रह दिन पहले जिस मां ने अपने बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर धूम-धाम से शादी करवाई और नई-नवेली बहु का अपने घर में स्वागत किया, उसके तन पर कफन देख भला किसी मां की क्या हालत हो सकती है? जब भी होश आ रहा था, वह भागवान को कोसते हुए दहाड़ें मारने लगती। पुलिस ने शांति देवी को संभाला और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed