फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   874 people got corona vaccine installed in the district

जिला में 874 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
874 people got corona vaccine installed in the district
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को कुल 874 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। बीते तीन दिनों के दौरान कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। जहां पहले रोजाना दो हजार से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केद्रों में आ रहे थे वहीं अब इनकी संख्या एक हजार से भी कम हो गई है। जिला प्रशासन ने भी इस मामले पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

वहीं, लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने की अपील की है। इसके बावजूद शनिवार को शाम तक जिले में कुल 874 लोग ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे हैं। इनमें 584 लोगों ने कोरोना वैक्सीन को पहली और 290 ने दूसरी खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रो पर शनिवार को कुल पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और चार ने दूसरी डोज लगवाई है। 60 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 15 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 348 लोगों ने पहली और 145 ने दूसरी डोज लगवाई है। 171 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 126 ने दूसरी डोज लगवाई है। जिला में स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में कोरोना वैक्सीन की कुल 5390 डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed