फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   बारिश व बर्फबारी से शादियां हुई प्रभावित

बारिश व बर्फबारी से शादियां हुई प्रभावित

Thu, 13 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बारिश व बर्फबारी से शादियां हुई प्रभावित
बर्फ में फंसा दूल्हे का वाहन, पैदल गया दुल्हन लाने
विज्ञापन

मौसम की मार : अलग-अलग स्थानों पर जाम में दो घंटे तक फंसी रही चार बारात
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। खराब मौसम की मार शादियों पर भी पड़ी है। बुधवार को चार बारात करीब दो घंटे तक जाम में फंसी रही। बर्फबारी ने भी शादियों में रोड़े अटकाए। रामबन से पंचैरी की तरफ निकली बारात में दूल्हे का वाहन बर्फ में फंस गया। इस पर दूल्हे को पैदल ही दुल्हन को लाने के लिए जाना पड़ा। कई अन्य स्थानों पर भी आयोजन में असर पड़ा।
मौसम का मिजाज मंगलवार रात से ही बदल गया था और शादी वाले घर में लोग चिंता में पड़ गए थे। सबको उम्मीद थी कि बुधवार को मौसम साफ होने पर परेशानी दूर हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका। बारातें घरों से निकल तो गईं, लेकिन जाम व बर्फबारी के कारण रास्ते में फंस गईं।
विज्ञापन

रामबन से पंचैरी की तरफ निकली बारात जब कैंथगली में पहुंची तो बर्फबारी के कारण वाहन आगे की तरफ नहीं जा सके। किसी तरह से दूल्हे के वाहन को निकाला गया, लेकिन पंचैरी से एक किलोमीटर पहले ही दूल्हे का वाहन बर्फ में फंस गया और मजबूरन दूल्हा बर्फबारी के बीच पैदल ही निकल पड़ा। इसी तरह से जम्मू से डोडा, जम्मू से रामबन, सीन ठाकरा से पोगल, नगरोटा से किश्तवाड़ के लिए निकली बारात सुबह करीब 11 बजे जब उधमपुर में पहुंची तो राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा होने पर बीच में ही फंस गई। इसके बाद सभी जाम के खुलने का इंतजार करने लगे। करीब दो घंटे तक चारों बारात उधमपुर के आसपास के इलाकों में जाम में फंसी रही और फिर दोपहर करीब एक बजे आगे की तरफ निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed