{"_id":"69f3b5058c63c02bc10265db","slug":"39-roads-development-work-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135400-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी, नरसू और सियूना में 39 सड़कों का होगा सुधार, करीब 18 करोड़ से बदल जाएगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी, नरसू और सियूना में 39 सड़कों का होगा सुधार, करीब 18 करोड़ से बदल जाएगी तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। चिनैनी, नरसू और सियूना ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों के सुधार के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। योजना के अंतर्गत 39 सड़कों को शामिल किया गया है।
इनमें कटवाल्ट से गौंडी कोसर, कटवाल्ट से गली मंडोला, सिरा से गढ़ी, त्रेता दब्बड़ से अपर मानता, बैष्टी से बांई, टंडार से चढ़त वाया पखलाई, थेर से पचोट, चिरड़ी से धार लद्दा, मरलो अरसियां से हाई स्कूल सियूना, समरोली से अपर समरोली, नरसू से थेनिधार, कुद से मादा, चम्पैडी से कॉलोनी सामनी, सुद्धमहादेव से गरसोलू, मौड से पत्तन भाग-1, मौड-पट्टियां से अपर मौड, गुज्जेड से चिरड़ी स्टेज-एक, गोल से बले, जगानू से सेर चम्पल नाला, रिट्टी से कुपरला, नगुलता से रजाड, नगुलता से रजाड भाग-एक, अपर समरोली से तलाड़, बप्प से बरकुंडा, बरकुंडा से खारवा, धार रोड से जगानू जोह्नु, मरोठी से गनसेड, कोटली बाला से ओस्सू, चिनैनी से सिरा, मानतलाई से गुमासडू, टी मोड़ से थेर स्टेज-2, ओस्सू से धार गद्दियां, चिनैनी से पट्टनगढ़, उधमपुर से गंगेड़ा, टंडार से पखलाई स्टेज-2, कोई से कोलाख, उखराल से त्रेता दब्बड़, बीबी उधमपुर से गंगेड़ा तथा अपर मानता से क्लोंद सड़क शामिल है।
प्रत्येक सड़क के लिए 10 लाख से 1.40 करोड़ रुपये तक बजट
परियोजना के तहत प्रत्येक सड़क के लिए लंबाई के आधार पर 10 लाख से लेकर 1.40 करोड़ रुपये तक का बजट निर्धारित किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्थायी बहाली कार्यक्रम के अंतर्गत सड़कों को इस प्रकार सुदृढ़ किया जाएगा कि भविष्य में वर्षा और भूस्खलन का प्रभाव न्यूनतम हो। इसके लिए जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, कमजोर हिस्सों को मजबूत किया जाएगा व सड़क की सतह को अधिक टिकाऊ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
परेशानियों से मिलेगी निजात
स्थानीय लोगों ने सरकार के कदम का स्वागत किया है। राजकुमार, विमल शर्मा, सुरिंदर शर्मा, प्रेम नाथ, रमेश लाल व अन्य निवासियों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़कों के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर पिछले वर्ष बारिश और भूस्खलन के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं जिस कारण आवाजाही को लेकर ज्यादा परेशानी बनी हुई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
39 सड़कों की स्थायी बहाली के लिए पीएमजीएसवाई के तहत बजट जारी कर दिया है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
-बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक
रिपोर्ट-विजय कुमार