फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   35 Transit camp between patnitop and tikri

टिकरी से पत्नीटाप के बीच 35 ट्रांजिट कैंप

Thu, 16 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
35 Transit camp between patnitop and tikri
- फोटो : Amar Ujala

दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर बुधवार को जिला प्रशासन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी नीरज कुमार ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को यात्रा से संबंधित दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिले में टिकरी से लेकर पत्नीटाप तक यात्रा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। क्षेत्र में कुल 35 ट्रांसिट कैंप बनाए जा रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 15 लंगर लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान बिजली, पानी और शौचालय समेत अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला उप चुनाव अधिकारी सपना कोतवाल को यात्रा का नोडल आफिसर नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने पीडीडी के अधिकारियों को यात्रा के समय में बिना रुकावट के बिजली की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचई विभाग को पानी की निर्बाध आपूर्ति करने को कहा गया है। नगर परिषद के सीईओ को यात्रा लंगरों में डस्टबिन लगाने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसएसपी ने यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed