फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   3300 people installed Corona vaccine in the district

जिले में 3300 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
3300 people installed Corona vaccine in the district
उधमपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिले में जांच एवं टीकाकरण का कार्य तेजी से जारी है। सोमवार शाम तक 3300 लोगों को टीका लगाया गया। प्रतिदिन दो हजार के करीब लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। किसी-किसी दिन इनकी संख्या तीन हजार से भी अधिक पहुंच रही है। सोमवार को भी जिला में कुल 3300 लोगों ने कोरोना वेक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित किए गए विभिन्न कोरोना वैक्सीन केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं। पिछले दिनों के मुकाबले अब कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढोतरी देखी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से भी पूरी सावधानी व तेज गति के साथ इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना एसओपी का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द इस घातक महामारी से समाज को छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को शाम तक जिले में कुल 3300 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 1907 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। जबकि 1393 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इसमें पांच हेल्थकेयर वर्करों को पहली और चार को दूसरी डोज दी गई। 121 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 27 को दूसरी डोज दी गई। 45-60 उम्र के लोगों में 1262 को कोरोना वैक्सीन की पहली और 697 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अतिरिक्त 519 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 665 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed